बुलंदशहर, दिसम्बर 19 -- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में 16 से 19 दिसंबर 2025 तक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, राष्ट्रसेवा और प्रेरणादायी व्यक्तित्व से अवगत कराना रहा। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मनीषा जिंदल ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत में 16 दिसंबर को निबंध प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली, 17 दिसंबर को क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जबकि 18 दिसंबर को पोस्टर व ई-पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न हुई। 19 दिसंबर को रोल प्ले एवं काव्य पाठ (पोएट्री) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.