नई दिल्ली, जून 22 -- बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार रहे हैं जिनका रिश्ता पाकिस्तान (पहले अविभाजित भारत) से रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के एक ऐसा दिग्गज एक्टर भी था जो भारत के बंटवारे के 55 साल बाद बस से पाकिस्तान गया था। इतना ही नहीं, वहां जाकर वह दीवारों को पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगा था। आइए आपको ये किस्सा बताते हैं।किस एक्टर की बात कर रहे हैं हम? हम बात कर रहे हैं देव आनन्द की। साल 1999 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ देव आनन्द बस से पाकिस्तान के लाहौर गए थे। शायद आपको ये बात न पता हो, लेकिन देव आनन्द ने अपनी पढ़ाई लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से ही की थी। उन्होंने वहां अंग्रेजी साहित्य यानी इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया था। जब अटल बिहारी वाजपेयी के साथ देव आनन्द लाहौर गए थे तब पाकिस्तान के तत्कालीन प...