मुंगेर, दिसम्बर 25 -- मुंगेर, निज संवाददाता । पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार की शाम भाजपा महिला मोर्चा की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेकापुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी चौक पर उनकी प्रतिमा के समक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रो.अरूण कुमार पोद्दार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा साह, संतोष कुमार पोद्दार, ओम प्रकाश ठाकुर, अमर रत्नम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरूवार को जयंती कार्यक्रम मुंगेर विधायक कुमार प्रणय के बेलन बाजार स्थित आवास पर आयोजित किया जाएगा। जहां विधायक सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.