हल्द्वानी, दिसम्बर 25 -- हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर गुरुवार को लामाचौड़ में हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी जन्म दिवस समिति की पहल पर आयोजित हाफ मैराथन में 435 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शुभारम्भ जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल बोरा ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन लामाचौड़ चौराह से बचीनगर, कुरिया गांव, फतेहपुर होते हुए फिर लामाचौड़ चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि गजराज बिष्ट ने कहा कि 9 नवम्बर 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लंबे संघर्ष के बाद उत्तराखंड की नींव रखी थी। उसी समय से उनके जन्मदिवस पर आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम किया जाता रहा है। आज राज्य 25 वर्ष का उत्सव बना रहा है, जिसके लिए पूरा उत्तराखण्ड वाजपेयी को याद कर रहा है। मैराथन...