नोएडा, दिसम्बर 25 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर गुरुवार को जिले में कई कार्यक्रम हुए। भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके शताब्दी जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर खेल प्रतियोगिताएं, गोष्ठी, कविता वाचन आदि का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में शामिल सभी नेता-कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नोएडा भाजपा अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल मौजूद रहे। स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, एमएलसी श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.