चाईबासा, दिसम्बर 25 -- चाईबासा, संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती गुरुवार भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मनाई गई। जिलाध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अटल जी के राष्ट्रव्यापी योगदान, राष्ट्रनिष्ठा और जनसेवा की भावना को याद किया। जिलाध्यक्ष पांडे ने कहा कि अटल जी भारत की राजनीति के स्वर्णिम अध्याय हैं। उनकी वाणी, विचार और व्यवहार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका राजनीति में आदर्शवाद और राष्ट्र प्रथम की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर अटल जी के राष्ट्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.