सोनभद्र, अगस्त 16 -- सोनभद्र,संवाददाता। अटल उपवन सेवा ट्रस्ट कैथी के तत्वावधान में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान अटल के प्रसिद्ध कथन सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी, लेकिन देश रहना चाहिए को याद करते हुए ट्रस्ट के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों, सुशासन तथा राष्ट्रसेवा के मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में नैतिकता, संवाद और समन्वय की मिसाल पेश की। यह भी पढ़ें- अटल की सादगी और राष्ट्रसेवा से लें प्रेरणा पोखरण परमाणु परीक्षण, सड़क निर्माण और श...