हल्द्वानी, दिसम्बर 25 -- भीमताल। नगर पालिका भीमताल में गुरुवार को विधायक राम सिंह कैड़ा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा, वाजपेयी एक ऐसे राष्ट्रनायक थे जिनमें कुशल प्रशासक, प्रभावशाली व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व का अद्भुत समन्वय दिखाई देता था। उन्होंने उत्तराखंड राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, भावना, दिनेश सांगुडी, पंकज, कुलदीप, नीतीश बिष्ट, रवि, रेहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.