नोएडा, दिसम्बर 19 -- नोएडा। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर परिषदीय विद्यालयों में 25 दिसंबर को कई कार्यक्रम होंगी। इस संबंध में शासन स्तर से दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि कक्षा आठ के विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उनके जीवन और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। इसे लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यपकों को निर्देश जारी किया गया है। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.