अटल बिहारी की जयंती पर 25 दिसंबर तक बनकर तैयार होगा ब्रिज
प्रयागराज, नवम्बर 2 -- प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच निर्माणाधीन 9.9 किमी लंबाई के सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे। ब्रिज के गंगा के हिस्से पर पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम ने कंस्ट्रक्शन कंपनी सिंगला के अधिकारियों और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिशाषी अभियंता वरुण वार्ष्णेय से ब्रिज की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने डिप्टी सीएम को बताया कि 25 दिसंबर तक ब्रिज का बचा हुआ कार्य कर लिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की जन्म जयंती पर ब्रिज की दोनों लेन खोलने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.