पटना, दिसम्बर 14 -- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 20 से 25 दिसंबर तक महिला क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित होगी। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की ओर से राजेंद्रनगर स्थित संस्कृत महाविद्यालय के न्यू थीम क्रिकेट एकेडमी में चैंपियनशिप आयोजित होगी। चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ। जिसमें राज्यभर से काफी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। 30 जिलों से 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा की ट्रायल के आधार पर चैंपियनशिप के लिए 12 टीमों का गठन किया गया। ट्रायल में पास सभी खिलाड़ियों को इन्हीं 12 टीमों में बांटा जाएगा। मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा, पवन कुमार, डॉ मुकेश कुमार, सौरव चक्रवर्ती, प्रकाश नारायण सिंह समेत अन्य शामिल रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.