अटल पेंशन योजना में अधिकतम सीमा बढ़ाने पर विचार
नई दिल्ली, मई 20 -- पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) अटल पेंशन योजना के तहत अधिकतम पेंशन सीमा बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। तमाम बैंकों की ओर से मिले सुझाव के बाद पीएफआरडीए ने काम शुरू कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि भविष्य में वित्त मंत्रालय पेंशन बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति दे सकता है। दिल्ली में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पीएफआरडीए के चेयरमैन एस. रामन ने कहा कि बैंकों की ओर से योजना के तहत ग्राहकों को पॉलिसी बेची जाती है। हमें उन्हीं बैंकों की ओर से सुझाव मिला कि अधिकतम पांच हजार रुपये की पेंशन सीमा बढ़ाने की जरूरत है। क्योंकि काफी सारे ग्राहक बैंकों से आकर कहते हैं कि जब 20-30 वर्ष के बाद पेंशन शुरू होगी तो उस वक्त पांच हजार रुपये की पेंशन राशि पर्याप्त नहीं होगी। ऐसे में उसकी सीमा बढ़ाई जानी चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.