आगरा, मार्च 13 -- ग्वालियर रोड स्थित अटल पुरम आवासीय योजना, सेक्टर-3 फेस-8 में भूखंडों की बुकिंग के लिए पंजीकरण का समय समाप्त होने वाला है। आवेदन करने के लिए अब केवल तीन दिन शेष हैं। विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने बताया कि योजना के फेस-8 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ बीते 13 फरवरी को मंडलायुक्त द्वारा किया गया था। योजना के प्रति जनता का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के अनुसार, सेक्टर-8 में उपलब्ध कुल 215 भूखंडों के लिए अब तक लगभग 258 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिससे आवेदकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा की संभावना है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक नागरिक शासन के जनहित पोर्टल या विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। समय सीमा सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.