सिमडेगा, अप्रैल 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर शनिवार को अटल पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी की सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के क्रम में अटल पार्क से अड्डेबाजी करते हुए चार-पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। जिन्हें काउंसलिंग करते हुए उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। पुलिस ने किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...