आदित्यपुर, जून 17 -- आदित्यपुर नगर निगम ने अटल पार्क निर्माण से जुड़े संवेदक को दूसरी किस्त और जीएसटी संबंधी दस्तावेज जमा नहीं करने पर अंतिम चेतावनी जारी की है। निगम के अनुसार तीन नोटिस के बावजूद संवेदक ने 31.30 लाख रुपये की दूसरी किस्त तथा 4.77 लाख रुपये की जीएसटी राशि का चालान जमा नहीं किया। अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने चार दिनों के भीतर सभी बकाया राशि और दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अनुपालन नहीं होने पर ईएमडी जब्त, अनुबंध रद्द और ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर वार्ड पार्षद सुधीर चौधरी ने भी जीएसटी विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...