पटना, अप्रैल 20 -- अटल पथ पर पुनाईचक के समीप सोमवार की सुबह एक कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और चालकों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद रोड पर जाम लग गया। सूचना के बाद पहुंचे यातायात पुलिस कर्मियों ने जख्मी चालकों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा जाम को खत्म करवाया। गांधी मैदान यातायात थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार चौहान ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर चला गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को थाना लाया गया है। दोनों पक्षों में से किसी ने भी अब तक आवेदन नहीं दिया है। अटल पथ पर पुनाईचक के समीप सोमवार को सुबह करीब 11 बजे दुर्घटना घटी। आर ब्लॉक से दीघा जाने वाली सड़क पर सफेद रंग की कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। दोनों वाहन में सिर्फ चालक सवार थे। दुर्घटना में दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा क्...