गोपालगंज, मार्च 21 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। बैकुंठपुर प्रखंड के राजापट्टी कोठी में चल रहे अटल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट कप पर मीरअलीपुर की टीम ने फाइनल मुकाबले में रेवतिथ की टीम को 60 रनों से हराकर कप अपने नाम कर लिया। मीरअलीपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में मीरअलीपुर की टीम ने 166 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी रेवतिथ की टीम शुरु से ही दबाव में नजर आई। नियमित अंतराल पर विकेट गंवाया। पूरी टीम 116 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही मीरअलीपुर की टीम ने 60 रनों से विजयी रही। खिलाड़ी बिट्टू लोहार, जिन्होंने 64 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली तथा गेंदबाजी कर दो विकेट भी लिया। उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजू सिंह एवं विधायक मिथिलेश...