लाहौल-स्पीति, जुलाई 2 -- पहाड़ों पर ड्राइविंग के वक्त थोड़ी भी लापरवाही बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो जाती है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक स्कॉर्पियो कार बैरिकेड्स तोड़कर निर्माणाधीन पिलर में धंस गई। हादसा इतना भयावह है कि इसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलती है पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड तेज थी और ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा था। इस दर्दनाक हादसे में एक टूरिस्ट की मौत हो गई जबकि तीन अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, चारों मंगलवार की रात मनाली से लाहौल की तरफ जा रहे थे तभी उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। रात 10 बजे के करीब अटल टनल के न...