लोहरदगा, अगस्त 17 -- लोहरदगा, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी, लोहरदगा नगर मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष संगीता कुमारी की अध्यक्षता में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और लोकप्रिय जननेता अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन गुदरी तालाब के निकट स्थित अटल भवन में किया गया। उपस्थित भाजपा अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी प्रखर वक्ता, कुशल राजनेता और लोकप्रिय प्रधानमंत्री थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते थे अटल बिहारी वाजपेयी ...