गोरखपुर, दिसम्बर 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह के क्रम में मंगलवार को बर्डघाट स्थित रामलीला मैदान में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचार, आदर्श सदैव प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। इस दौरान विधायक विपिन सिंह व महानगर संयोजक राजेश गुप्ता का भी संबोधन हुआ। संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया। सम्मेलन में महिला आयोग उपाध्यक्ष चारू चौधरी, ब्लाक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल, ओम प्रकाश शर्मा, इन्द्र मणि उपाध्याय, संजीव राय, बृजेश मणि मिश्रा, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, शशिकांत सिंह, पदमा गुप्ता, अशोक गुप्ता, अवधेश अग्रहरी, अभिषेक शर्मा, शिवेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.