बलिया, दिसम्बर 31 -- बेल्थरारोड। पूर्व मंत्री छट्ठू राम के नेतृत्व में बुधवार को नगर के एक मैरिज हाल में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अटल जी ने सदन में कहा था कि सत्ता रहेगी, नहीं रहेगी, पार्टियां आएंगी-जाएंगी लेकिन देश रहना चाहिए। उनके विचारों को आत्मसात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्व गुरु बनाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान अंतर्यामी सिंह, रविंद्र कुशवाहा, बब्बन राजभर, गोरख पासवान, रीना राव, दिलीप सिंह राजपूत,बिट्टू सिंह, अरुण तिवारी, पंकज मिश्र, सतीश गुप्त आदि थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र व संचालन दिनेश राजभर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.