मैनपुरी, दिसम्बर 30 -- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी पर मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एमएलसी आशीष उर्फ आशू यादव ने पूर्व पीएम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि अटल जी अपनी ओजस्वी भाषण कला और राष्ट्र के विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने विचारों, शब्दों और कर्म से देश की राजनीति को नई दिशा दी। पूर्व बृज क्षेत्र मंत्री अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी का राजनीतिक जीवन अत्यंत लंबा और प्रेरणादायक रहा। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे और बाद में भाजपा की स्थापना में उनकी अहम भूमिका रही। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि अटल जी ने पड़ोसी देशों के साथ शांति की पहल की और संसद में अपने उत्कृष्ट भाषणों के लिए विशेष रूप से प्रसि...