मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 25 -- सकरा। सुजावलपुर में गुरुवार को भाजपा प्रखंड कमेटी ने जयंती पर अटल बिहारी वाजपेई को याद किया। सकरा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने देश के प्रति अटल जी द्वारा दिए गए बलिदान और विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उनके द्वारा प्रदत्त सुमार्ग पर चलने की अपील की। इस मौके पर संयोजक अशोक प्रियदर्शी, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार भगत, पश्चिम मंडल अध्यक्ष विधानचंद्र मिश्र, कपिलेश्वर प्रसाद, गौरीशंकर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, चंदन बाबू शर्मा, सुमित सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.