अटल जी कुशल कार्यकर्ता और कुशल नेतृत्वकर्ता थे : ढुलू
धनबाद, अगस्त 17 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। सांसद ढुलू महतो ने जगजीवन नगर स्थित सांसद कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। मौके पर सांसद ने कहा कि भारतीय राजनीति के युग पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कुशल कार्यकर्ता के साथ कुशल नेतृत्वकर्ता भी थे। प्रखर वक्ता, कुशल पत्रकार व कवि भी थे। झारखंड राज्य के निर्माता के रूप में झारखंडवासी अटल जी को याद करते हैं। सांसद समेत कार्यकर्ताओं ने तस्वीर पर माल्यार्पण कर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने सामरिक शक्ति, आर्थिक विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.