सहरसा, दिसम्बर 26 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। नगर क्षेत्र अंतर्गत देहद रोड स्थित नाथो साह कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर मनीष कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन ईमानदारी, सादगी और सिद्धांतों पर आधारित था। उन्होंने अपने नेतृत्व में देश को राजनीतिक स्थिरता और विकास की दिशा दी। मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह ने कहा कि अटल जी दूरदर्शी राजनेता होने के साथ-साथ संवेदनशील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.