पाकुड़, दिसम्बर 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म तिथि के अवसर पर गुरुवार को गोपीनाथपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच किताब एवं कलम का वितरण कर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेई जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने अटल जी को एक महान राजनेता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी विचारक बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल बच्चों को जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। कार्यक्रम में काजल मंडल, तापसी मंडल, उपाशी मंडल, रूपाली मंडल, लालचंद मंडल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.