आगरा, दिसम्बर 24 -- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं जन्म शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर 25 दिसंबर को नगर निगम शहरभर में वृहद स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाएगा। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन ने सभी जोनल स्वच्छता अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर को नगर निगम के सभी जोन अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले प्रमुख पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं मुख्य बाजार क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य शहर की स्वच्छ छवि को सुदृढ़ करना और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। सफाई अभियान के दौरान कूड़ा उठान, सड़क व फुटपाथ की सफाई के साथ-साथ चूना छिड़काव का कार्य भी अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.