लखनऊ, दिसम्बर 15 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती श्रृद्धाभाव से मनाई जाएगी। 24 दिसंबर को जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर युग कवि डॉ. कुमार विश्वास द्वारा एकल काव्य पाठक का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अहम बैठक हुई। डिप्टी सीएम के राजभवन कॉलोनी स्थित आवास में अटल बिहारी बाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की बैठक हुई। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि केजीएमयू के अटल बिहारी बाजपेयी सांइटिफिक कन्वेंशन सेंटर में शाम पांच बजे 24 दिसम्बर को एकल काव्यांजलि कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन आपर्ति किए जाएंगे। मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। विशिष्ठ अत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.