हरदोई, मई 21 -- हरदोई। लोक निर्माण विभाग ने अटल चौक पर पर्यटन विभाग की तरफ से कराए जा रहे इंटरलाकिंग काम को रुकवा दिया है। भविष्य में लोक निर्माण विभाग की एनओसी लिए बिना कोई भी काम न कराने की हिदायत दी है। बीते वर्ष अटल चौक के सुंदरीकरण को स्वीकृति मिली थी। यहां पर चौराहे का सुंदरीकरण कर मूर्ति स्थापित कर दी गई पर फुटपाथ और अन्य काम एक साल से ज्यादा समय तक अटके रहे। बीते दिनों विभागीय जिम्मेदारों ने फुटपाथ पर इंटरलाकिंग शुरू करा दी। इस पर दुकानदारों और मोहल्लावासियों ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि खेतुई से पिहानी चुंगी तक मार्ग फोरलेन बनाने का काम मंजूर हो चुका है। यह काम खेतुई की तरफ से शुरू भी कर दिया गया है। बावजूद इंटरलाकिंग पत्थर मनमाने तरीके से लगाए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसके रावत का कहना है कि गुरुवार को म...