गढ़वा, मई 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित मझिआंव मोड़ अटल चौक के पास पिछले कुछ महीनों से तिरंगा नहीं लहरा रहा था। उक्त तिरंगा फट गया था। बताया जाता है कि उक्त चौक पर तिरंगा झंडे की देख रेख की जिम्मेवारी एक बैंक को सौंपी गई थी। तिरंगा नहीं लगने से लोग सवाल उठा रहे थे। उसे देखते हुए नगर परिषद ने पहल किया। नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने रविवार को अपनी मौजूदगी में चौक पर तिरंगा लगवाया। वहां तिरंगा लगवाने से लोगों में खुशी है। उन्होंने बताया कि कुछ महीनों से फट जाने के कारण अटल चौक के पास देश का शान तिरंगा नहीं लहरा रहा था। उसे गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद बोर्ड की दूसरी बैठक में ही नए तिरंगा झंडा लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ था। रविवार को अपनी उपस्थिति में उसी स्थान पर पुनः देश का गौरव, हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झं...