बदायूं, अप्रैल 17 -- नगर के अटल चौक पर गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी के रहने वाले 50 वर्षीय वीरपाल पुत्र नोनीहाल अपने भाई छत्रपाल के साथ नगर में दवा लेने आए थे। बताया जा रहा है कि वीरपाल टीबी की बीमारी से ग्रस्त थे और इलाज के लिए घर से निकले थे। नगर के अटल चौक पर वह पानी पीने गए। पानी पीने के कुछ ही देर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही गिर पड़े।आसपास यह भी पढ़ें- पांच सिंगल खबरें मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतक के भाई छत्रपाल ने परिजनों को सूचना दी और पुलिस को भी अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.