कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। एनएलके ग्रुप ऑफ स्कूल्स, विष्णुपुरी ने अटल घाट पर प्लॉगिंग ड्राइव व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्लॉगिंग ड्राइव (स्वच्छता और फिटनेस) के दौरान प्रतिभागियों ने अटलघाट क्षेत्र में फैला कचरा एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। यह गतिविधि 'स्वच्छता के साथ फिटनेस' की भावना को बढ़ावा देती है और युवाओं को सक्रिय नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है। यहां प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह, उप-प्रधानाचार्या प्रिया मिश्रा, नीरू ढिगरा, राहुल त्रिवेदी, आदित्य सिंह, शिवांगी सिन्हा और राकेश तिवारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.