नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) की 35वीं बोर्ड बैठक हुई, जिसमें जनहित से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए गए। इन फैसलों में अटल कैंटीन के समय में बदलाव, गिग वर्कर्स के लिए विश्राम केंद्र बनाने और 717 झुग्गी-झोपड़ी वालों को घर देने का फैसला भी लिया गया। बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अब अटल कैंटीन में भोजन परोसने के समय का विस्तार किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। सीएम ने बताया कि दिल्ली के लोगों को बेहद कम दाम पर भरपेट खाना उपलब्ध कराने वाली अटल कैंटीनों के खुलने का समय अब बदल गया है और अब ये वक्त से पहले खुला करेंगी। इन कैंटीनों में सुबह का खाना (लंच) अब 11.30 बजे की बजाय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.