नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अटल कैंटीन में भोजन बनाने का काम जारी है। इसे जरूरी सेवा मानते हुए गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। लेकिन, गैस किल्लत की अफवाह फैलने के बाद से कैंटीन में भोजन करने वालों की भीड़ अचानक बढ़ गई है। कई कैंटीन संचालकों का कहना है कि पिछले चार दिनों से औसत से अधिक लोग आ रहे हैं। इसके चलते तय 500 लोगों का कोटा कैंटीन खुले रहने के निर्धारित समय से पहले पूरा हो जा रहा है। बाकी लोगों को वापस लौटाना पड़ रहा है। झिलमिल कृष्णा मार्केट स्थित अटल कैंटीन के संचालक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि उनके पास घरेलू गैस कनेक्शन है। गैस कंपनियों की नीति के तहत रियायती कैंटीन के नाते यह कनेक्शन मिला है। इसलिए गैस सिलेंडर की दिक्कत नहीं है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने भी गैस कंपनियों को इस बाबत स्पष्ट कर...