नई दिल्ली, मार्च 14 -- -500 लोगों को खिलाने के बाद लौटाने पड़ रहे लोग नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अटल कैंटीन में खाना बनाने का काम जारी है और इसे जरूरी सेवा मानते हुए गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। लेकिन गैस किल्लत की बात फैलने के बाद से कैंटीन में खाना खाने वालों की भीड़ अचानक बढ़ गई है। कई संचालकों का कहना है कि पिछले चार दिनों से औसत से अधिक लोग आ रहे हैं, जिसके चलते तय 500 लोगों का कोटा कैंटीन खुलने के निर्धारित समय से पहले पूरा हो जा रहा है। बाकी लोगों को वापस लौटाना पड़ रहा है। कैंटीन संचालकों का मानना है कि जो छाेटे सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे, वह कैंटीन का रुख कर रहे हैं।झिलमिल कृष्णा मार्केट स्थित अटल कैंटीन के संचालक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि उनके पास घरेलू गैस कनेक्शन है। गैस कंपनियों की नीति के तहत रियायती कैंटीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.