मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरनगर। नगर पालिका ने शहर के दो चौराहों के नाम में बड़ा बदलाव करने के लिए बोर्ड बैठक के एजेंडे में प्रस्ताव रखा है। मीनाक्षी चौक को पूर्व पीएम अटल बिहारी के नाम से अटल चौक और सुजडू चौक को शहीद परमवीर चक्र विजेता सैनिक वीर अब्दुल हमीद चौक का नाम देने जा रही है। वहीं मीनाक्षी चौक से शिव चौक के मार्ग को अटल मार्ग का नाम देने के लिए प्रस्ताव बोर्ड बैठक के एजेंडे में रखा गया है। बोर्ड की स्वीकृति के बाद ही दोनो प्रस्ताव को पास माना जाएगा। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गत 23 दिसम्बर 25 में नगर पालिका को पत्र भेजा था। जिसमें उन्होंने 25 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती व सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में मीनाक्षी चौक का नाम बदलकर अटल चौक करने व मीनाक्षी चौक से शिव चौक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.