कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर। अटल विचार मंच के बैनर तले नवनियुक्त जिला कमेटी के पदाधिकारियों का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह हुआ। भारतरत्न पूर्व पीएम दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया। तय हुआ कि अटल विचार मंच को बूथ स्तर तक गठित करके हर वर्ग में पैठ बनाई जाएगी। समारोह की शुरुआत अटल बिहारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि सिद्धनाथ पीठ के पीठाधीश्वर महंत अरुण पुरी चैतन्य महाराज एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी सदस्यों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। अरुण पुरी ने कहा कि अटल विचार मंच का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सुशासन के सिद्धांतों को आगे बढ़ाना ...