विकासनगर, अगस्त 16 -- पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व विधायक एवं वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कुलदीप कुमार के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, सुशासन के प्रतीक और राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जनसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं। वह भविष्य में भी भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे। कहा कि वाजपेयी ऐसे देशभक्त राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने एक ओर परमाणु परीक्षणों और कारगिल युद्ध के माध्यम से विश्व को भारत की शक्ति से अवगत कराया, वहीं दूसरी ओर...