गुड़गांव, दिसम्बर 25 -- गुरुग्राम। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गुरुवार को सुशासन दिवस मनाया गया। लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अटल की दूरदर्शिता पर विकसित भारत का सपना टिका है। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह तथा गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा का डीसी अजय कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को सुना। उद्योग मंत्री ने कहा कि अटल ऐस...