देहरादून, दिसम्बर 25 -- । धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने क्लेमनटाउन टर्नर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर उनकी दून से जुड़ी स्मृति का जिक्र किया। भाजपा नेता महेश पांडे के कार्यालय में गुरुवार को आयोजित अटल स्मृति व्याख्यान में विधायक ने कहा कि परेड ग्राउंड देहरादून में अटल बिहारी वाजपेयी ने ऐतिहासिक जनसभा में कहा था कि जब भी उत्तराखंड राज्य का निर्माण होगा तो भाजपा ही राज्य निर्माण करेगी, और बाद में ऐसा ही हुआ। भाजपा महानगर संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ महेश पाण्डे ने कहा कि अटल अपने विचारों और कविताओं से आज भी जीवंत हैं। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पार्षद दीपक नेगी, गोविंद पांडे, सुनील कुमार, मोहन जोशी, पुष्कर सामंत, शिव गोयल, आरपी भट्ट, लक्ष्मण रावत, जयपाल रावत, अंजू ध्यानी, कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.