कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती शताब्दी समारोह अभियान की कड़ी में रविवार को मोतीझील लॉन नंबर तीन में अटल स्मृति सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजात शुत्र थे। अटल ने अपने पीएम कार्यकाल में राष्ट्रहित में जो भी फैसले लिए वे आमजनों के साथ देशहित में सच साबित हुए। मोतीझील लॉन में महापौर प्रमिला पांडे की अध्यक्षता में अटल स्मृति सम्मेलन हुआ। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का राष्ट्रहित में हर निर्णय ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता वाला रहा। इसे देशवासी कभी भुला नहीं सकते हैं। विशिष्ट अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अटल बिहारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.