अटल कला भवन के लिए 1.55 एकड़ खगड़ा मेला भूमि सैरात से मुक्त
किशनगंज, सितम्बर 8 -- किशनगंज। जिला मुख्यालय में 620 क्षमता वाले प्रस्तावित अटल कला भवन के निर्माण का रास्ता अब और साफ हो गया है।
निर्माण की प्रक्रिया बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की पहल पर खगड़ा मेला परिसर में अटल कला भवन नाम से ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाना है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने खगड़ा मेला की जमीन में से 1.55 एकड़ भूमि को सैरात से मुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 8 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार, किशनगंज सदर अंचल के अंतर्गत खगड़ा मौजा, थाना नंबर 57 स्थित भूमि में से अटल कला भवन के निर्माण के लिए कुल 1.55 एकड़ जमीन निर्धारित की गई है। इसमें खेसरा संख्या 537 की 0.93 एकड़ तथा खेसरा संख्या 538 की 0.62 एकड़ भूमि शामिल है। आदेश में उक्त भूमि की जमाबंदी रैयत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.