देहरादून, मई 2 -- मसूरी। संवाददाता अटल उद्यान के समीप बांज के सूखे पेड़ का एक हिस्सा अचानक दो मकानों की सीलिंग तोड़तें हुए घर के अंदर गिर गया। गनीमत रही कि दोनों मकानों में रहने वाले सभी आठ लोग हादसे में बाल बाल बच गए।अटल उद्यान के समीप दो मकानों पर सूखे बांज के पेड़ का एक हिस्सा शनिवार की रात को अचानक गिर गया। पेड़ दो मकानों के अंदर जा गिरा। जोर की आवाज होने पर सभी लोग बाहर की ओर दौड़े। हादसे में दो परिवारों के लोग बाल बच गए। एक कमरे में एक महिला व पुरुष रह रहे थे। दूसरे में एक परिवार के पांच लोग रह रहे थे। जिस समय रात को करीब साढ़े दस बजे पेड़ का टहना गिरा उस समय सभी जागे हुए थे। पेड़ छत व सीलिंग को तोड़ते हुए कमरे में आ गया। जिससे मकान को नुकसान पहुंचा लेकिन सभी सुरक्षित बच गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...