विकासनगर, मई 7 -- अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला में गुरुवार को अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) का उद्घाटन किया गया। लैब की सुविधा मिलने से अब छात्र-छात्राएं रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, थ्री डी प्रिंटिंग और कोडिंग जैसी नई तकनीकों को सीख सकेंगे, जिससे उनका रचनात्मक विकास होगा और वे भविष्य के लिए तैयार हो सकेंगे। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह चौहान ने बताया कि लैब स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) की अवधारणा समझने में मदद मिलेगी। छात्रों में उद्यमिता और नवाचार की भावना को विकसित किया जा सकेगा। यह छात्रों को उनकी पुस्तकों से सीखे सिद्धांतों के वास्तविक जीवन के अनुप्रयोग और महत्व को सीखने में मदद करेगा।...