इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- इटावा। अटल इनोवेशन मिशन नीति आयोग भारत सरकार के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इटावा में अटल सामुदायिक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को नवाचारी बनाने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि इस दिवस का लक्ष्य जिज्ञासा, रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, बच्चे नवाचारी बनेंगे जब समाज उन्हें अवसर देगा। विशेषज्ञ सुबूर अनवर ने छात्रों को3डी रोबोटिक्स कोडिंग किस प्रकार से की जाए संबंधी उपयोगी जानकारी दी गई। रिसोर्स परसन प्रदीप यादव ने भौतिकी के विभिन्न प्रयोगों के विषय में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- स्कूल में अटल कम्युनिटी डे का आयोजन भौतिक विज्ञान प्रवक्ता आदित्य पोरवाल ने भौतिकी से संबंधित नवाचार के विषय में जानकारी प्र...