बुलंदशहर, मार्च 8 -- अटल आवसीय विद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार को नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा हुई। कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 458 परीक्षार्थी में शामिल हुए, जबकि 56 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। श्रम विभाग की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। परीक्षा का परिणाम कमेटी द्वारा घाोषित किया जाएगा। परीक्षा देकर छात्र-छात्रा खुश नजर आए। सहायक श्रमायुक्त पल्लवी अग्रवाल ने बताया कि शासन स्तर से श्रमिकों को बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए हर मंडल में अटल आवासीय विद्यालय संचालित हैं। मेरठ मंडल में बुलंदशहर के गांव कोंदू में अटल आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। रविवार की सुबह 11 बजे से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कॉलेज में परीक्षा ...