फिरोजाबाद, मार्च 8 -- अटल आवासीय विद्यालय में दाखिला दिलाने के लिए नगर में श्रमिकों के आवेदक बच्चों की प्रवेश परीक्षा शांति रविवार को सख्ती के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में जनपद के 407 बच्चों ने भाग लिया। वहीं 23 बच्चे प्रवेश परीक्षा से गैरहाजिर रहे। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के पात्र बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए अटल आवासीय विद्यालय योजना संचालित है।आगरा मंडल के जिलों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय ग्राम कौरई किरावली आगरा में स्थापित है। इसमें शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में 140 सीट एवं कक्षा 9 में 140 सीटों पर पात्र अभ्यर्थियों का दाखिला कराए जाने के लिए रविवार को मंडल के सभी जिलों में प्रवेश परीक्षा हुई। प्रवेश के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.