अटल आवासीय विद्यालय से हाईस्कूल का छात्र गायब, हड़कंप
कानपुर, जून 18 -- रसूलाबाद, संवाददाता।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रामपुर नरुआ गांव में संचालित अटल आवासीय विद्यालय से हाईस्कूल में पढ़ने वाला छात्र रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। विद्यालय प्रबंधन ने बाउंड्री फांदकर भागने की आशंका जताई है। जानकारी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है। थाना क्षेत्र के रामपुर नरुआ गांव में अटल आवासीय विद्यालय संचालित होता है। विद्यालय में कक्षा 10 में पढ़ने वाला रचित दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। विद्यालय प्रबंधन ने तलाश की लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर पिता विपिन कुमार व मां गायत्री को सूचना दी गई। बताया गया कि छात्र जगदीशपुर मूसानगर का रहने वाला है। दो दिन से तिश्ती चौकी पुलिस व विद्यालय प्रबंधन छात्र की तलाश में लगा रहा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। गुरुवार शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.