बरेली, अप्रैल 7 -- ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कस्बापुर की कक्षा 5 की छात्रा मोनिका कश्यप का चयन अटल आवासीय विद्यालय में हुआ है। वह अब कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करेंगी। मोनिका कश्यप एक साधारण परिवार से हैं, उनके पिता मजदूरी करते हैं और मां आशा कार्यकर्ता हैं। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। चयनित होने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती प्रधानाचार्य अताउर्रहमान जयपाल श्रीवास्तव आदि ने सम्मानित कर हौसला बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...