बुलंदशहर, मई 1 -- तहसील क्षेत्र के गांव कोन्दू में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में श्रम दिवस एवं गौतम बुद्ध जयंती का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गौतमबुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई। प्रधानाचार्य रामवीर सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी सत्यवीर सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। छात्र-छात्राओं द्वारा श्रम दिवस पर आधारित नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। साथ ही विद्यार्थियों के बीच कबड्डी मैच का आयोजन भी किया गया। गौतमबुद्ध जयंती पर शिक्षक नरेश चंद्र बिंद एवं शिक्षिका पूजा अकोटकर ने विद्यार्थियों को भगवान बुद्ध के जीवन, त्याग और उनके सिद्धांतों के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने कहा कि मेहनत ही सफलत...